करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
सुबह करीब 6 बजे हुआ विवाद
मृतक की पहचान बालीनगर निवासी 30 वर्षीय तेजबीर सिंह पुत्र सुभाष के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वीर राइस मिल के पास तेजबीर सिंह की नेपाल निवासी उत्तम कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर उत्तम कुमार द्वारा लोहे की रॉड से तेजबीर के सिर पर हमला करने का आरोप है।
हमले के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
सिर पर रॉड लगने के बाद तेजबीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए।लोगों ने आरोपी उत्तम कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाघटना की सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने जांच के बाद तेजबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।वहीं,आरोपी उत्तम कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार,घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम और विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।शुरुआती जानकारी में आरोपी के नशे में होने की बात भी सामने आई है,लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी हाउस भेज दिया है।पुलिस परिजनों की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जांच अधिकारी ने दी जानकारी
घरौंडा पुलिस के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तेजबीर सिंह के सिर पर रॉड से वार किया गया,जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी घायल है और अस्पताल में भर्ती है।मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
