/ Jul 04, 2026

मंडी संसदीय का विकास पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह की देन: सेस राम

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- मंडी संसदीय क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है। वह सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह की देन है। ऐसे में भाजपा के नेता पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे कि उन्होंने जिला कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन से कार्य किए हैं और उसके बाद वह विक्रमादित्य सिंह से उसके परिवार के द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगे। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि जून 2010 में रोहतांग टनल का शिलान्यास भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के द्वारा करवाया गया और 14 हजार करोड़ से अधिक का बजट भी उपलब्ध करवाया गया। दूसरा कार्य साल 2012 में मनाली से किरतपुर फोरलेन सड़क का कार्य भी शुरू किया गया था।
पहले अपने कार्यकाल के हिसाब दे गोविंद ठाकुर
वही, साल 2013 में जब प्रतिभा सिंह सांसद बनी थी तो 88 करोड़ मंडी और कुल्लू के लिए 23 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। सेस राम आजाद ने कहा कि 2014 में नेशनल हाईवे 305 को भी पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा मंजूरी दी गई थी। आई आई टी मंडी भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की देन है और नेरचौक मेडिकल कॉलेज भी उसी दौरान तैयार हुआ हैं। उसी दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र में 11 कॉलेज खोले गए हैं और विधानसभा क्षेत्र में भी हर जगह एस डी एम कार्यालय खोले गए हैं और सैंकड़ों स्कूल भी खोले गए हैं। लेकिन गोविंद सिंह इस बात को बताए की जब केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार आई तो वो आज तक ब्यास नदी के तटीय करण के कार्य को अभी तक शुरू भी नहीं करवा पाए। जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया था। जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने मनाली शहर के सौंदर्यीकरण, सीवरेज स्कीम सहित अन्य कई कार्य किए गए। अब वो बताए कि उन्होंने क्या क्या विकास के कार्य पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र में किए गए है। अब गोविंद ठाकुर को चाहिए कि वह पहले विकास के मामले में तैयारी कर आएं और उसके बाद विकास के कार्य का हिसाब मांगा करे। इसके अलावा लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपने मात्र 14 माह के कार्यकाल में 2700 करोड़ रुपए सड़कों के विकास के लिए सेक्शन करवाए गए है। इसके अलावा भी कई ऐसे कार्य है जिससे प्रदेश का विकास कार्य आगे बढ़ रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.