बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-बिलासपुर जिला में गोबिंदसागर झील के बाद अब कोलडैम जलाशय में भी टूरिज्म से संबंधित वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का रास्ता साफ हो गया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से नोटिफाई साईट को वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के आयोजन की परमिशन मिल गई है।
बता दें कि इस बारे में पर्यटन विभाग से उपायुक्त को जारी हुए पत्र में कहा गया है कि डैम से 5 किलोमीटर आगे हवानी कोल गांव के पास स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की जा सकेंगी। प्रशासन की योजना के तहत जलाशय में क्रूज और शिकारे व हाऊस वोट्स इत्यादि शुरू किए जाएंगे। जल्द ही अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, पहले से ही स्वीकृत बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में अगले माह से क्रूज और जैटी वोट दिखेंगे। यहां वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए उपकरण आने शुरू हो गए हैं। जिसके चलते अगले माह से वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी यहां पर पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।
