मंडी भराड़ी व भगेड़ में बनेंगे नए आधुनिक बस स्टैंड कम कॉमर्शियल सेंटर : राजेश धर्माणी

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-प्रदेश भर में रेजिडेंशियल कालोनियों के साथ साथ बस स्टैंड कम कॉमर्शियल सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। हिमुडा इस नई योजना पर प्लानिंग कर रहा है। जमीन चयन को लेकर लोगों से ऑफर मांगे गए हैं। जिला बिलासपुर में मंडी भराड़ी और भगेड़ में नए बस स्टैंड कम कॉमर्शियल सेंटर तैयार किए जाएंगे जिसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश चल रही है। ये जानकारी तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी.
राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर जिला में नए इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे,जिसके लिए योजना पर काम चल रहा है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन चुका है, जबकि दूसरा शिमला-मटौर फोरलेन अंडर कंस्ट्रक्शन है। इसके साथ ही सामरिक महत्व का रेलवे प्रोजेक्ट भी बन रहा है। चंडीगढ़ व पंजाब के बेहद नजदीक होने के चलते बिलासपुर में इंडस्ट्रियल एरिया की काफी जरूरत है। इसलिए कई क्षेत्रों में जमीन चिहिंत की गई हैं और एफसीए क्लीयरेंस के लिए केस सबमिट किए गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिले को इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत वेयर हाऊस निर्मित किए जाएंगे। क्योंकि हिमुडा इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के साथ साथ प्लॉट तैयार करने का कार्य भी देख रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.