IGMC से यूरोलॉजी ओपीडी चमियाना में शिफ्ट….शुरूआत में माइनर ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-आईजीएमसी से यूरोलॉजी ओपीडी 22 जुलाई को अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शिफ्ट हो रहा है। शहर से चमियाना की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। अस्पताल में अगले सप्ताह से यह सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार को प्रैस वार्ता के दौरान आईजीएमसी के एमएस राहुल रॉव और अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने इसकी घोषणा की है। ऐसे में विभाग के शिफ्ट होने के बाद मरीजों को आईजीएमसी नहीं आना पड़ेगा।
बता  दें कि यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी अभी तक आईजीएमसी में चलती है।हफ्ते में तीन दिन यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक गुर्दे, मूत्र पथ, मूत्राशय और मूत्र मार्ग के विकार से पीडि़त मरीजों का उपचार करते हैं। लेकिन अब चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बन गया है। तो ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ओपीडी को चमियाना शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में भी मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
हफ्ते में तीन दिन लगेगी आपीडी
अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है कि जब तक चमियाना अस्पताल के लिए यातायात की पूरी व्यवस्था शुरू नहीं हो जाती है तब तक चमियाना में सोमवार, बुधवार, वीरवार को रोजाना ओपीडी लगाई जाएगी। वहीं यदि कभी चिकित्सक उपस्थित न हो तो एक ओपीडी शुक्रवार को अतिरिक्त लगाई जाएगी। ताकि मरीजों को उपचार के लिए इधर उधर न भटकना पड़े.
यह विभाग शिफ्ट होंगे
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सरकार ने अस्पताल के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी। अस्पताल के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए HRTC  को दिया पत्र
वर्तमान में अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना पहुंचने के लिए एक ही बस जाती है। जिसमें चिकित्सक ही जाते हैं हालांकि कई बार यह बस दो चक्र काटती है लेकिन इस बस में काफी भीड़ लगी रहती है वहीं अभी यहां सडक़ के भी खस्ताहाल हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने एचआरटीसी को अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया है। वहीं लोनिवि को भी शीघ्रता से रोड को पक्का करने का आग्रह किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यातायात सुविधा मिलने पर ही यहां पर सभी ओपीडी निरंतर शुरू हो सकती है। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) जाने वाली सडक़ की दशा काफी खराब है। इस वजह से विभाग शिफ्ट करने में अभी आनाकानी की जाती रही। अब यूरोलॉजी विभाग ने अगले सप्ताह तक ओपीडी शिफ्ट करने को कहा है। औसतन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज अपनी बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आते हैं। इस वजह से यहां पर काफी भीड़ रहती है।
डॉ  बृज शर्मा, प्राचार्य, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना)यूरोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गई है। 22 जुलाई से यहां पर शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि इससे पहले जो जरूरी व्यवस्थाएं है, उसे पूरा करने का कार्य पूरा किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.