/ Jul 07, 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बीजेपी सरकार नहीं खोल रही शंभू बॉर्डर: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बीजेपी सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर नहीं खोलने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। वे चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उनके साथ प्रदेश महिला विंग से राजकौर गिल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, प्रदेश सह सचिव सुखवीर मालिक और पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल मौजूद रहे।
हाईवे बंद होने से NHAI  को हो चुका 108 करोड़ रुपए का नुकसान 
 अनुराग ढांडा ने कहा कि  शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर  आज सातवें दिन भी  बंद है और पुलिस बल तैनात है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि आप हाईवे को बंद नहीं कर सकते, ट्रैफिक को रेगुलेट कर सकते हो। यदि किसानों को दिल्ली जाना है और केंद्र सरकार से मांग है तो उन्हें जाने दिया जाए।उन्होंने कहा कि किसानों ने शेड रोड के साइड में लगा रखे हैं। इसका मतलब रोड किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर बंद किया है। उन्होंने कहा कि इस हाईवे को बंद करने की बजह से अंबाला और प्रदेश के व्यापारी और सामान्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हाईवे बंद होने से एनएचएआई को 108 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। सरकारी वाहनों को डायवर्ट होकर आना पड़ता है जिससे तेल की खपत ज्यादा लगती है और मरीजों को भी आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन हाईकोर्ट का आदेश होने के बावजूद भी हरियाणा सरकार इस बात पर अडिग है कि हाईवे को नहीं खोलेंगे।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने जो बैरिकेडिंग 3,4 महीने पहले लगाई थी वो आज भी वैसे ही है। वहां पर कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जहां लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने की वजह से फैक्ट्रियों को भी नुकसान हो रहा है।
महिला प्रदेश उपाध्यक्ष राजकौर गिल ने कहा हमने खुद जाकर देखा है कि बॉर्डर को किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने बंद कर रखा है। सरकार किसानों पर अत्या*चार कर रही है। इसलिए आम आदमी की सरकार से मांग है कि किसानों पर जुल्म करना बंद करे और युवा किसान नवदीप जल्बेहड़ा को रिहा करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.