/ Oct 22, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिख समाज के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने न केवल सिख गुरुओं की, बल्कि समाज के अन्य महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाने के लिए संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना आरंभ की है। इस प्रकार की योजना चलाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को अपने निवास संत कबीर कुटीर पर आए सिख समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम अपने गुरु साहिबान की शिक्षाओं को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प हैं। उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए जितना काम किया जाए, कम है। हमारे गुरु  साहिबान ने सद्भाव, सहनशीलता, भाईचारे और आपसी प्रेम का जो रास्ता दिखलाया है, हम उसे अपने जीवन में उतारें। यही मानव कल्याण का मूल मंत्र है और गुरुओं के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धा है।इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को 18 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर उनको सम्मानित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

शिमला/संजू-:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी,प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार को घेरा। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वीरभद्र...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

अंबाला-:वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अंबाला शहर की ओर से गुरुवार को सैनी भवन से पुरानी अनाज मंडी तक पदयात्रा निकाली गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन...

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

शिमला-:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय...

कुल्लू के सिंदूरी अनार दुबई निर्यात,किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला नया अवसर

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए अवसर मिल...

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है।इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।बिलासपुर जिले के करोट गांव के प्रगतिशील किसान श्यामलाल ठाकुर भी हल्दी की खेती से बेहतर कमाई की उम्मीद लगाए हुए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.