केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद हर्ष महाजन ने की मुलाकात…हिमाचल प्रदेश को लेकर हुई चर्चा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से  मुलाकात  की. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद की केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महाजन ने कहा कि हिमाचल को बजट में विशेष स्थान मिला है,जिसमें हिमाचल प्रदेश के आपदा को लेकर विशेष मदद का जिक्र भी किया है.उन्होंने कहा कि इस बार के रेल बजट में भी हिमाचल को रिकॉर्ड बजट प्राप्त हुआ है, वर्ष 2024-25 के बजट में हिमाचल के लिए 2698 करोड़ रुपये रेलवे विस्तारीकरण सहित अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित किए हैं।
रिकॉर्ड रेल बजट हिमाचल को मिला
सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास के लिए जारी बजट पूर्व की यूपीए सरकार से 25 गुणा ज्यादा है।यह हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा।उन्होंने बताया कि हिमाचल में नैरोगेज को छोड़कर रेलवे ने 100  प्रतिशत बिजलीकरण का काम पूरा कर लिया है। राज्य में शिमला सहित चार स्टेशनों को विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर निर्मित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में चार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाए। इनमें अंब-अंदौरा, बैजनाथ पपरोला, पालमपुर, शिमला को शामिल किया गया है। भानुपल्ली बिलासपुर-बैरी, चंडीगढ़-बद्दी और नंगल डैम-तलवाड़ा रेललाइन का कार्य तेज गति से चल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति काफी अलग हैं. इसके लिए हिमालय टनलिंग मैथड के तहत कार्य किया जाएगा। चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इससे पहले अंतरिम बजट में भी इसकी घोषणा हुई थी.अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेलवे ने वर्ष 2007 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। यह रेललाइन 33.23 किलोमीटर लंबी है। नंगल हैम-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 500 करोड़ रुपये और भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के 1700 करोड़ का बजट जारी किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.