सिरमौर : सतीश शर्मा ( TSN)- नेशनल हाईवे 707 चिल्लोन के समीप अचानक भारी भूस्खलन हो गया. इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह ठप्प हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।भूस्खलन के दौरान बड़े-बड़े पत्थर दो ट्रक में भी जा गीरे, जिससे ट्रैकों का भी भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी मुताबिक पांवटा साहिब से शिलाई गुम्मा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 707 में चिल्लोन के समीप अचानक भयानक भूस्खलन हो गया. जिसके चलते सड़क बन्द हो गई और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी, एक महीने में यह आठ मामले भूस्खलन का सामने आ चुके है।इस NH निर्माण कार्य को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं.लगातार आरोप लगते रहे है कि यहां अवैज्ञानिक तरीके से कटिंग की जा रही है जिसके चलते बार-बार भूस्खलन हो रहा है।
