कमाल का है Android Smartphone का यह आसान ट्रिक! घर पहुंचते ही Unlock हो जाएगा आपका फोन, कैसे ऑन करें स्मार्ट लॉक

दिल्ली (एकता): आजकल Android Smartphone यूजर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। हर कोई हाथ में स्मार्टफोन लेकर घूम रहा है। जिसने सभी की लाइफ को आसान बना दिया है। ज्यादातर लोग फोन पर गाने सुनने या कुछ भी देखने के लिए चलाते हैं। खास बात यह है कि कई Android स्मार्टफोन के फीचर्स काफी जबरदस्त आए हैं। अगर हम आपको बताएं कि घर पहुंचते ही आपका फोन अपने आप Unlock हो जाएगा तो आप यकीन नहीं करोगे, लेकिन यह सच है। आज के समय में हर कोई अपने फोन पर लॉक लगाता है। लेकिन बार-बार फोन में पिन और पासवर्ड डालकर थोड़ी परेशानी जरूर आती है। ऐसे में आज हम आपकी यह मुश्किल भी आसान कर देंगे। आइए जानें कैसे ऑन करें स्मार्ट लॉक-

स्मार्ट लॉक बनाएगा यूजर की मुश्किल आसान 

आज यूजर की यह परेशानी भी आसान होने वाली है। वह इस स्मार्ट लॉक के जरिए फोन को Unlock कर सकते हैं। आपको बता दें कि एंड्रॉइड में एक ऐसी खास सेटिंग है जिसके जरिए आप आसानी से फोन को खुद अनलॉक कर सकते हैं। इसका नाम ‘स्मार्ट लॉक’ है। अब हर कोई स्मार्ट लॉक जानने के लिए बेताब है। ताकि इसे कैसे खोला जाए।

जानें क्या है स्मार्ट लॉक और यह कैसे आता है काम

सूत्रों के मुताबिक अब आप इस Android Smartphone में स्मार्ट लॉक के जरिए घर या ऑफिस का Address भी सेव कर सकते हैं। जब आप कहीं भी पहुंचेंगे तो आपका फोन अपने आप ही अनलॉक हो जाएगा। इससे आपको काफी आसानी भी होगी। यह ‘स्मार्ट लॉक’ कम से कम 4 घंटे के लिए फोन को अनलॉक रखता है। यह फीचर यूजर्स के काफी काम आ सकता है। अब इसको कैसे अनलॉक किया जाए, ये हम आपको बताएंगे।

जानिए कैसे ऑन करें Smart Lock

आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग पर जाना होगा। इसके बाद सिक्योरिटी पर टैप करें।
आपके सामने Smart Lock ओपन होगा और आपको Trusted places पर टैप करना होगा।
फिर Add Trusted Place पर टैप करें।
इसके बाद लोकेशन शेयर करें और Settings Enabled करें।

एंड्राइड फोन इस्तेमाल करने से क्या फायदा है?

जब ऐप्स के उपयोग की बात आती है तो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का फायदा ज्यादा होता है। हाल के दिनों में एंड्रॉइड आधारित डिवाइसों को अधिक प्रतिक्रिया मिली है। एंड्रॉइड के बारे में ऐसी एक मुख्य विशेषता जीमेल, यूट्यूब और अन्य जैसे Google उत्पादों और सेवाओं का एकीकरण है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.