करनाल (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल दौरे पर पहुंचते ही मंच पर सीढ़ियां चढ़ते कदम लड़खड़ा गए। बता दें कि करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी में जब दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो वह लड़खड़ा गए।

गनीमत यह हुई कि जैसे ही वह गिरते हुए आगे बढ़े तो उनके आगे खड़े जवान ने उड़े संभाल लिया। सूत्रों के मुताबिक उनके पैर में कुछ फंस गया था, अगर समय पर जवान नहीं संभालते तो उनके साथ बड़ी घटना हो सकती थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने अलग-अलग टीम के कोच और मैनेजर से मुलाकात की और उसके बाद वो मंच की ओर बढ़ रहे थे। बता दें कि घटना के बाद मनोहर लाल मुस्कुराते हुए नजर आए।

देश भर से आए 2561 खिलाड़ी
जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल मधुबन पुलिस अकादमी में 72वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर गेम्स 2023 की शुरुआत के मौके पर पहुंचे थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व अर्धसैनिक बलों की 36 टीमों के 2561 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

