मंडी:धर्मवीर(TSN)-चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच बीती रात को जगह-जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है।जिस कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।बताया जा रहा है रात करीब 9ः30 भारी बारिश के बीच पहाड़ी से रूक-रूक पत्थर व मलबा गिरने लग,जिसके बाद मंडी पुलिस द्वारा इस हाईवे को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है।छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गोें से भेजा जा रहा है, लेकिन सैंकडों की संखया में अभी भी वाहन जाम में फंसे हुए है।
हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को मंडी से पंडोह के बीेच 5, 6 और 9 मील के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ी से यह लैंडस्लाइड हुआ है। जिस कारण हाइवे पर बीती रात से ही वाहनों के पहिए थम गए हैं। हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है और वाहन रेंग-रेंग कर यहां से गुजर रहे है।हाईवे पर गिरे पत्थरों व मलबे को हटाने के लिए सुबह से मशीनरी मौके पर तैनात है। 5 व 6 मील से गिरे हुए मलबे को हटा दिया गया है।लेकिन 9 मील के पास भारी मात्रा में मलबा गिरा हुआ है,जिसे हटाने में अभी समय लगेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र का कहना ये
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि पंडोह और औट के बीच नेशनल हाईवे खुला है,लेकिन घौड नाला व जोगनी माता मंदिर के पास एनएच क्षतिग्रस्त व तंग हो गया है।इन स्थानों पर पुलिस द्वारा वन वे ट्रैफिक पास करवाया गया है।जिस कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग रहा है। लैंडस्लाइड के कारण एएसपी मंडी सागर चंद्र ने वाहन चालकों से इस हाईवे पर सफर न करने की हिदायत दी है।बता दें कि बीती रात से मंडी में रूक-रूक कर बारिश हो रही है और ऐसे मे बारिश के बीच इस हाईवे पर सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
