शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार,जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।इसी कड़ी में शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बिंदल ने कहा कि प्रदेश के करीब 8,000 पोलिंग बूथों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए 171 मंडलों में 171 विस्तारकों की तैनाती की गई है,जो घर-बार छोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है,ताकि पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और जनता तक पहुंच बढ़ाई जा सके।

जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 10 दिवसीय जनजातीय क्षेत्र के प्रवास पर जा रहे हैं।उनका दौरा रामपुर से शुरू होकर भरमौर तक जाएगा।वहीं,पार्टी की सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी।इन दौरों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर जोर रहेगा।

कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

बिंदल ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले चार वर्षों से ऐसे आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अनुपस्थिति तथा प्रतिभा सिंह के बयान को उन्होंने पार्टी की अंदरूनी खींचतान का उदाहरण बताया।उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है और कांग्रेस को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।

सुक्खू सरकार की गारंटियों पर सवाल

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बिंदल ने आरोप लगाया कि चार वर्षों में जनता को राहत देने के बजाय परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने एक लाख सरकारी नौकरियों और 28 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये देने की गारंटी पूरी नहीं होने का मुद्दा उठाया।साथ ही प्रदेश पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज होने, विकास कार्य प्रभावित होने,राशन डिपो में महंगी दालें मिलने,सीमेंट पर 100 रुपये अतिरिक्त टैक्स और बिजली बिलों में पांच से दस गुना बढ़ोतरी का आरोप लगाया।

SIR को लेकर कांग्रेस पर आरोप

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध पर बिंदल ने कहा कि यह मतदाता सूची के शुद्धिकरण का आठवां अभियान है,जिनमें से छह कांग्रेस शासनकाल में हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन इस प्रक्रिया को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर ढेर, मुंबई ने तीन विकेट खोकर हासिल की 14 रन की बढ़त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए हिमाचल पर बढ़त बना ली है।हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के...

शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार,जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।इसी कड़ी में शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की...

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.