सर्च अभियान के तीसरे दिन एक महिला का श*व बरामद

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पधर के तेरंग गांव में लापता लोगों को ढूंढने का सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। आज हादसे वाले स्थान से एक महिला का श*व बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल छह शव बरामद हो चुके हैं। पहले दिन तीन श*व बरामद हुए थे जबकि दूसरे दिन दो बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए थे। अब केवल 3 माह और 11 वर्ष की दो लड़कियों सहित कुल चार लोग लापता हैं। उन्हें भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार हादसे के दूसरे दिन मौजूद रहे और कार्यवाहक एसडीएम पधर डॉ भावना वर्मा हादसे के बाद से लगातार वहीं मौजूद हैं। जिनकी देख-रेख में लगातार सर्च अभियान चला हुआ है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और होमगार्ड के जवान लगातार लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
मृ*तकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि जारी
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देश पर पूरा प्रशासन राहत और बचाव अभियान में पहले दिन से लगा हुआ है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वह हादसे वाले दिन खुद वहां गए थे। उन्होंने बताया कि पांच मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि जारी कर दी गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, मेडिकल किट और तिरपाल दिए गए हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है। बता दें कि बीती एक अगस्त को मंडी जिला के पधर उपमंडल के तेरंग गांव में रात को प्राकृतिक आपदा आई जिसके कारण वहां पर लोग घरों के साथ ही मलबे में दब गए और कुछ बह गए जिन्हें अब ढूंढने का प्रयास जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.