/ Jul 07, 2026

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज करनाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि अभी 12 अगस्त तक लोकसभा सेशन चलेंगे उसके बाद करनाल लोकसभा की बाकी बची पांच विधानसभाओं में जनसंवाद का कार्यक्रम किया जाएगा और मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।ओलंपिक में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से मैडल जितने पर मनोहर लाल ने कहां कि खिलाड़ियों और जिन खिलाड़ियों को तराशने में उनके कोच व उनके परिवार के लोगों ने अपना योगदान दिया है मैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अन्य खिलाड़ियों से भी उम्मीद करता हूँ कि वो भी मैडल जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
ईडी की रेड पर मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर साधा  निशाना
ईडी की रेड वाले राहुल गांधी के ब्यान  पर मनोहरलाल ने कहा कि यह तो चोर की दाढ़ी में जब तिनका होता तो उनके मन मे पाप होता है, उसको पहले ही भय सताने लग जाता है।हो सकता है उनके मन की बात जब बाहर निकले गई तो जनता को पता चलेगी।विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने कहा के सभी पार्टियों अपना अपना अभियान चलाएगी लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी का क्या करें जिसमें एक ही पार्टी में दो दो जगह उमंगे उठाती हैं, भगवान जाने आगे जाकर इनका क्या बनेगा
बिल्कुल पारदर्शिता से युवाओं को मिली  नौकरियां 
भर्ती रोको गैंग पर मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा कि अगर आप लोग पिछले 20 साल का इतिहास उठा कर देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी के 10 साल के राज में जितनी भी भर्तियां हुई उसमें 11 भर्तियां कोर्ट ने रद्द की है, कोई भी भर्ती कांग्रेस ने खुद रद्द नही करवाई है। उनकी सारी गलतियां उजागर हुई है तो कोर्ट ने संज्ञान लिया है हमारे समय में जितनी भी भर्तियां हुई हैं एक-एक करके कोर्ट ने छानबीन की और उसके बाद क्लीयरेंस मिली है और अभी भी भर्तियों का कर्म जारी है। अभी तक डेढ़ लाख भर्तियां की जा चुकी हैं। हमने नौकरियों की भर्ती में किसी प्रकार का भी भेदभाव नहीं किया है। बिल्कुल पारदर्शिता से युवाओं को नौकरियां मिली हैं।
राहुल गांधी द्वारा जाती पूछे जाने वाले बयान पर मनोहर लाल ने कहा के यह पार्टी दो नावों में सवार होकर विरोधात्मक सवालों में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो यह कहते हैं की जाति पूछने का किसी को अधिकार नहीं है, दूसरी तरफ यह लोग कहते हैं की जाति अनुसार गणना करवाएंगे, ऐसे में अब पहले वाली बात ठीक है या यह बात ठीक है।
मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा के पार्टी द्वारा दी गई किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को नायब सैनी ने बखूबी नव निभाया है ,वे अच्छा काम कर रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.