/ Nov 27, 2026

रोहतक में युवक की चाकू मारकर हत्या, मोहल्ले के लड़कों ने कहासुनी के बाद थप्पड़ मारा

रोहतक, 8 अगस्त: हरियाणा के रोहतक में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में युवक को PGI ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मरने वाले युवक का मोहल्ले के ही कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक की पहचान पाड़ा मोहल्ला के रहने वाले रौनक (18) के रूप में हुई है…पुलिस के मुताबिक रौनक शनिवार रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले में ही रहने वाले कुनाल और डेविड मिले। यहां तीनों की आपस में कहासुनी हो गई। कुनाल और डेविड ने रौनक को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे तीनों युवकों को अलग किया…. इसके बाद कुनाल और डेविड वहां से चले गए। रौनक भी अपने घर की ओर निकल गया। कुछ देर बाद कुनाल और डेविड अपने कुछ साथियों को लेकर आए। उस दौरान रौनक घर के बाहर खड़ा हुआ था। युवकों को देखकर रौनक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुनाल और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से जांघ पर वार किए। घटना के बाद सभी युवक फरार हो गए।रौनक खून से लथपथ होकर घर के बाहर ही गिर गया। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो रौनक वहां गिरा हुआ था और उसके शरीर से खून निकल रहा था। परिवार तुरंत उसे रोहतक PGI लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया…पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि 2 पक्षों के झगड़े में एक युवक के पैर में चाकू लगा था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.