/ Aug 30, 2026

जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा…बोले तलाशी अभियान को और तेज करने की जरूरत

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा प्रभावित समेज का  दौरा किया।इस दौरान वह आपदा में लापता हुए लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों से भी मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया।उन्होंने कहा कि समेज में जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 36 लोग लापता है।जहां एक हंसता खेलता गांव था, अब वहां त्रासदी की निशान रह गये हैं।लापता लोगों के परिजनों से मिलकर भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी मुश्किल हो गया। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम है। तीन दिन से अपने लोगों की तलाश में लोगों की आंखे पथरा गई है लेकिन हौसला क़ायम हैं। सरकार से आग्रह है कि तलाशी अभियान को और तेज किया जाए। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी खोजा जा सके। समेज की स्थिति हृदय विदारक है। हर किसी को अपने लोगों की तलाश हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सभी को साहस दें।
पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तलाशी अभियान के साथ ही साथ आपदा से बच गये लोगों की तत्काल सहायता के लिए राहत शिविरों और ज़रूरी संसाधनों की व्यवस्था करे।बीते कल कुल्लू के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर लोगों ने इन सुविधाओं के न होने के बारे में बताया, इसलिए सरकार से आग्रह है कि आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित लाभ के लिए भी आवश्यक प्रबंध करे,इसके साथ ही आगे की बारिश में इस तरह के हा*दसों से बचने और जनहानि को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए, इसमें विपक्ष सरकार का हर सहयोग करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इस बार आपदा में प्रभावित हुए लोगों को भी पिछले बार की आपदा प्रभावितों की तरह ही मुआवज़ा दिया जाए,जिससे वह नए सिरे से शुरुआत कर सकें।इस दौरे के दौरान उनके साथ कौल नेगी, बंजार विधायक सुरेन्द्र शौरी,आनी विधायक लोकेंद्र कुमार समेत स्थानीय लोग उपास्थित रहे।
रामपुर से समेज के लिए रवाना की राहत सामग्री से भरी गाड़ियां
नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर से आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामकृष्ण मिशन के सौजन्य से भेजी गई राहत सामग्री में बिस्तर और राशन के साथ बर्तन के सेट भी शामिल था। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त लोगों की मदद करने लिए भारी संख्या में आम लोग और ग़ैर सरकारी संस्थाएं आगे आ रहे हैं और तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.