/ Jul 07, 2026

हिमकेयर योजना पर नरेश चौहान का बयान..पूर्व जयराम सरकार ने बिना होमवर्क बनाई योजनाएं

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-आयुष्मान भारत की तर्ज पर हिमाचल में शुरू हुई हिमकेयर योजना पर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है. सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने हिम केयर योजना को रिव्यू करते हुए इसे निजी अस्पतालों के लिए बंद कर दिया है. इसको लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. जयराम ठाकुर ने बयान दिया कि सरकार चुन-चुन कर भाजपा सरकार की योजनाओं को टारगेट कर रही है. अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस मामले पर भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने बिना सोचे समझे योजना बनाई. सरकार के समक्ष वित्तिय संकट है, ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में एक बड़ा फैसला लेने की हिम्मत दिखाई है.
CM सुक्खू ने फैसलों को रिव्यू करने की दिखाई हिम्मत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार और प्रदेश के सामने भारी वित्तीय संकट है. पूर्व जयराम सरकार ने वित्तीय स्थिति की ओर ध्यान नहीं दिया और अपने सरकार के कार्यकाल में बिना होमवर्क के योजनाएं बनाई. उन्होंने हिम केयर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों को 900 करोड़ चुकाने हैं. उन्होंने कहा कि कई निजी अस्पतालों से इस योजना के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं. इसके लिए एक नेक्सस काम कर रहा था. इस पर रोक लगाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से धन की बचत होगी जिसे प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा. नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के हित में एक बड़े फैसले लेने की हिम्मत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिखाई है.
भाजपा सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा
वहीं बरसात से प्रदेश में हो रहे नुकसान का क्रम जारी है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा रही है. इस पर नरेश चौहान ने कहा कि बादल फटने से कुल्लू मंडी शिमला में बड़ी आपदा आई है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी और फौरी राहत का शासन दिया. उन्होंने कहा कि अब तक का 50 के करीब लोग लापता है और रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार के मैनुअल के तहत प्रभावितों को मदद दी जाएगी. उन्होंने इस दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा. नरेश चौहान ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोग संकट में है और उन्हें अपने लोगों के बीच होना चाहिए था. लेकिन उनका जो बयान सामने आया है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लोग अब कंगना रनौत के बयान को गंभीरता से नहीं लेते हैं. नरेश चौहान ने कहा की आपदा की खबरों से लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है. इससे हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सिर्फ कुछ स्थानों में दुर्घटनाएं हुई है, इसके अलावा पूरे प्रदेश में हालात सामान्य है. ऐसे में पर्यटक पूछताछ के बाद बेखौफ हिमाचल आ सकते हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.