/ Jun 28, 2026

अपने मतभेदों को छोड़कर एक निशान साहिब के नीचे एकत्रित हो सिख संगत

7 अगस्त कुरुक्षेत्र-सामाजिक समरसता व सिख संगत को एकजुट करने के उद्देश्य से सेक्टर 8 स्थित गुरुद्वारा बैकुंठ धाम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुरुक्षेत्र, करनाल व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे सिख समाज के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मंच का संचालन सरदार अमीर सिंह ने किया। अमीर सिंह ने कहा कि आज सिखों को अपने मतभेदों को छोड़कर एक निशान साहिब के नीचे एकत्रित होना बहुत जरूरी है जिसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि अगर किसी को भी किसी धर्म के व्यक्ति के साथ कोई अन्याय होता है तो सिख संगत उसकी रक्षा कर सके।
अमीर सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के समय लगभग 75 परसेंट से ज्यादा कुर्बानियां देने वाली मार्शल सिख कौम को आज राजनीति से बड़ी बड़ी पार्टियों ने दरकिनार किया है। किसी भी बड़ी पार्टी ने हरियाणा राज में सिखों को उनकी पर्याप्त भागीदारी नहीं दी जिसका कारण सिख संगत का आपसी संगठित न होना है। उन्होंने कहा की हम सभी साथी लगातार सामाजिक भाईचारे को लेकर व सिख पंथ की एकजुटता को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसमें हरियाणा राज्य की सिख संगत भरपूर सहयोग दे रही है जिसके लिए हम समूह साध संगत का धन्यवाद करते हैं। वह दिन दूर नहीं जब समूचा पंथ एक निशान साहिब के नीचे होगा और अन्य धर्मों के लोगों के साथ आपसी भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 8 सितंबर को करनाल में भी सिख संगत द्वारा एक बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सिख समाज की राजनीति में पर्याप्त भागीदारी और अन्य कई विषयों को लेकर मंथन किया जाएगा।
इस बैठक में बीते दिन कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों के ड्रेस और हथियारों सहित दरबार साहब में प्रवेश करने की घटना की निंदा की गई। भविष्य में ऐसी घटना ना घटे इसको लेकर भी मंथन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहले भी घट चुकी है। मुख्यमंत्री खुद बेहद शालीन स्वभाव के हैं परंतु गुरुद्वारा प्रबंधकों को इस बारे में ध्यान रखना होगा कि वह गुरु ग्रंथ साहब के प्रोटोकॉल का पालन करवाएं।बैठक में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरतेज सिंह सेखों, हरमनप्रीत सिंह के अलावा सैंकड़ों की संख्या में सिख संगत ने बैठक में शिरकत की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.