/ Jul 08, 2026

BJP वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बोले…अपने चुनावी वायदों से यू-टर्न पर विधानसभा में माफी मांगे कांग्रेस

शिमला, 9 अगस्त :भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरते हुए अपने वायदों से यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य की माली हालत का हवाला देते हुए बहुत सी मुफ्त सुविधाओं पर कटौती करने का फरमान जारी किया है। जनता को मिल रही इन सुविधाओं के लिए अब जनता को अपनी जेब ढीली करनी होगी। सुक्खू सरकार के इन फैसलों पर प्रदेश भाजपा अपना रोष व्यक्त कर रही है।
वीरेंद्र कंवर ने  कहा कि बिजली, पानी, महिलाओं को 1500 रुपये से लेकर हिमकेयर, सस्ता राशन जैसी सुविधाओं पर यू-टर्न लेकर कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर जीएसटी बढ़ाया, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, शराब पर सेस बढ़ाया, स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई और भी अन्य कई सुविधायें आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दी हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनहित में खोले गए संस्थानों को बंद करने का काम किया और इन सबके बावजूद हैरानी की बात है कि मात्र 2 साल में 30 हजार तक का ऋण लेकर एक इतिहास रच दिया है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सत्ता के लालच में चुनावों के समय कांग्रेस ने फ्री बिजली, पानी व महिलाओं को 1500 देने की बात कि और अब इन सबसे यू-टर्न लेकर उल्टा जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है जो बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा।कंवर ने कहा कि इन सभी झूठे वायदों पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए और कांग्रेस सरकार को सदन के भीतर जनता से किये गए इस धोखे के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.