Asian Games में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ Grand Welcome

दिल्ली (एकता): चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में जेवलिन थ्रो में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि गोल्ड मेडल विजेता हाल ही में दिल्ली लौट आए हैं। जैसे ही वह दिल्ली पहुंचे तो उनका एयरपोर्ट पर Grand Welcome किया गया। बताया जा रहा है कि वह पहले दिल्ली फेडरेशन और रजिमेंट में जाएंगे, उसके बाद अपने गांव। सूत्रों के मुताबिक अपनी रेजिमेंट में अधिकारियों से मिलने के साथ अपने अगले उद्देश्य पर चर्चा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीरज का परिवार भी उनके स्वागत की तैयारी का इंतजार कर रहा है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि उनका परिवार नीरज से उनकी शादी पर भी बातचीत करेगा। हालांकि उनकी मां ने बेटे की शादी को लेकर एक बात बोली है।


स्वर्ण पदक जीतकर दोहराई है पदक की पारी

नीरज चोपड़ा ने 4 अक्टूबर को चीन के हांगझू के एचओएसी स्टेडियम में 88.88 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद एशियाई खेलों में कामयाबी हासिल की। उसने अपने परिवार से बातचीत की। नीरज से बताया कि वह पूरी तरह से फीट हैं। जब वह घर आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

 


पानीपत के खंडरा गांव से हैं नीरज चोपड़ा

खास बात यह है कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को पानीपत खंडरा गांव में हुआ। 13 साल की उम्र में ही उनकी रूचि जेवलिन की तरफ होने लगी। दौड़ की बजाय उन्होंने जेवलिन को थामा। आज 25 साल की उम्र में वह भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख रहे हैं।

नीरज को ये थ्रो है सबसे ज्यादा पसंद

नीरज चोपड़ा को काफी थ्रो में रूचि है। उन्होंने 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में कामयाबी हासिल की थी। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। पुरुष वर्ग, पावो नुरमी गेम्स में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 2022 में पावो नुरमी गेम्स 89.30 मीटर, पटियाला में 2021 इंडियन ग्रां प्री-3 में 88.07 और जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में 88.06 मीटर थ्रो था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बुडापेस्ट 2023 में क्वालिफाइंग राउंड के दौरान आया था। यहां भारत को ऐतिहासिक रजत पदक मिला। नीरज ने विश्व चैंपियनशिप-2023 में 88.17 मीटर भाला फेंककर देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। उनके परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर भरोसा है कि वह और देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे।

नीरज की मां ने कहा, जब बेटा कहेगा तभी करेंगे शादी

नीरज की मां का कहना है कि उनके बेटे के गोल्ड मेडल जीतने पर हमें काफी खुशी है। मैच देखते समय उसे यकीन था कि नीरज स्वर्ण पदक जीतेगा। मां सरोज का कहना है कि जब बेटा कहेगा तभी वह शादी करेंगे। उसकी उम्र 25 साल की हो गई है। लेकिन वे पहले नीरज से पूछेंगे। इसके बाद ही उनके लिए लड़की ढूंढेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

लॉन्ग वीकेंड पर शिमला हुई पर्यटकों से गुलजार..जाम ने बढ़ाई परेशानी

शिमला/संजू-:लॉन्ग वीकेंड के चलते राजधानी शिमला एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है।शनिवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे,जिससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया।पर्यटकों की भारी आमद के बीच शहर के कई हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। तारादेवी से शिमला तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.