मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब हर लाइनों पर Whatsapp से खरीद सकेंगे टिकट

दिल्ली (एकता): मेट्रो से सफर करने यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। डीएमआरसी ने यात्रियों को यह सुविधा दी है। बता दें कि अब मेट्रो की सभी लाइनों पर Whatsapp से टिकट खरीद सकेंगे। अब उन्हें इस परेशानी से गुजरना नहीं पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक पहले यह सुविधा केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही उपलब्ध थी। इसकी सफलता को देखते हुए डीएमआरसी ने अब गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित एनसीआर की सभी लाइनों को यह सुविधा दी है। ताकि यात्रियों को भी इससे छुटकारा मिल जाए। बस उनको स्मार्टफोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में डीएमआरसी का व्हाट्सएप नंबर 9650855800 सेव करना होगा। इससे उन्हें आगे वाले स्टेशनों का नाम बताने पर क्यूआर कोड मिलेगा। वह इस नंबर को  दिखाकर बाहर जा सकते हैं। खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो रोज मेट्रो से सफर करते हैं। वह घर बैठे ही टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। लोगों के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और मेट्रो टिकट खरीदना अब आसान होगा। उन्हें ऐसा लगेगा कि जैसे वह अपने दोस्तों को मैसेज कर रहे हैं।


यात्री आसानी से खरीद सकेंगे क्यूआर टिकट

यात्रियों को Smartphone की कॉन्टेक्ट लिस्ट में DMRC का आधिकारिक Whatsapp नंबर 9650855800 जोड़ना होगा।
आप अब स्टेशनों के ग्राहक सेवा या टिकट काउंटरों पर चैटबॉट क्यूआर कोड सीधे स्कैन कर सकेंगे।
उसके बाद आप इस नंबर पर Hi का मैसेज लिखकर डीएमआरसी को भेजेंगे।
आप अपनी पसंद की भाषा चुनकर टिकट खरीद सकते हैं।

जानिए यात्रियों को क्या मिलेगी खास सुविधाएं

अगर कोई यात्रा में जा रहे हैं तो आप Group Ticket के लिए अधिकतम 6 क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं।
अब मेट्रो में रात के समय खत्म होने के बाद टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे।
आप क्रेडिट कार्ड से फ्री की सुविधा ले सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.