बारिश से जल शक्ति डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख का नुकसान..पेयजल योजनाएं प्रभावित

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर को अब तक की बरसात में एक करोड़ 32 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है।  बारिशों की वजह से खड्ड नालों में आए फ्लड की वजह से पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि जल शक्ति विभाग ने प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं की मरम्मत करवाने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी है।
बरसात  से प्रभावित हुई 23 पेयजल योजनाएं
 बरसात की बारिश से जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर की 23 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा था। कई योजनाओं के सोर्स में गंदा पानी सील्ट के साथ पहुंच गया जिस कारण मशीनरी ने काम करना बंद कर दिया। कई खड्ड नालों से पेयजल पाइपों को निकाला गया है जोकि फ्लड की वजह से कई जगहों से टूट गईं। इस कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं की मेंटेंनेंस करने के बाद पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
बता दें कि इस बरसात विभाग को अब तक कम नुकसान पहुंचा है। यदि बात वर्ष 2023 की बरसात की करें तो उस दौरान बारिशों का क्रम काफी अधिक था जिस कारण खड्ड नालों ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। उस दौरान आईपीएच का काफी अधिक नुकसान पहुंचा था तथा क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी एक सप्ताह तक बाधित रही थी। पिछली बरसात की तबाही को देखते हुए हालांकि आईपीएच विभाग ने इस बरसात में पहले ही आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। फील्ड में कर्मचारियों को तैनात किया गया है जोकि दिन रात अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही योजनाओं की रोजाना डिटेल उच्चाधिकारियों को प्रेषित करना सुनिश्चित किया गया है ताकि इस बात की जानकारी रहे कि योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं या नहीं। फिलहाल जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर ने प्रभावित हुई 23 पेयजल योजनाओं की मरम्मत करवाने के बाद इनकी सेवाएं बहाल कर दी हैं।
फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
बरसात को देखते हुए जल शक्ति विभाग के फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बरसात के सीजन में सिर्फ आपातकालीन अवकाश ही कर्मचारी को प्रदान किया जा सकता है। बरसात की बारिश से प्रभावित होने वाली पेयजल योजनाओं की मरम्मत समयबद्ध हो इसके लिए फील्ड स्टाफ की निरंतर सेवाएं ली जा रही हैं। फील्ड में तैनात स्टाफ को पेयजल योजनाओं की रोजाना की स्थिति से भी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारी रोजाना की अपडेट ले रहे हैं।
अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर ई. राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में अब तक डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। विभाग की 23 पेयजल योजनाएं फ्लड की वजह से प्रभावित हुई थी। सभी योजनाओं की मरम्मत करवाने के उपरांत पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.