/ May 18, 2026

विरोध प्रदर्शन..NHM कर्मचारियों ने मांगी भीख..हरियाणा सरकार को देंगे एकत्रित राशि

हरियाणा, 13 अगस्त –एनएचएम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज सेक्टर 6 में भीख मांग कर अपना रोष व्यक्त किया। एनएचएम कर्मचारियों ने बाजार में लोगो से भीख मांगी और सरकार के समक्ष अपनी मांग को रखा। प्रदर्शनकारियों ने कहा  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भीख मांगी है ओर   15 अगस्त को रक्तदान करेगे।
आज 13 अगस्त को 19 वे दिन भी एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के बैनर की नीचे एनएचएम कर्मचारियों का धरना लगातार जारी रहा।  फंड की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आज प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारियों ने भीख मांगी व एकत्र राशि को हरियाणा सरकार के खजाने में जमा करने का निश्चय किया है, ताकि हरियाणा सरकार के खजाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ की भरपाई की जा सके, एनएचएम कर्मचारियों ने कहाकि  1997 से एन एच एम  कर्मचारी लगातार 27 वर्षो से स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में सेवाएं दे रहे है । एनएचएम कर्मचारियों का पिछले 27 वर्षों से लगातार शोषण किया जा रहा है व एनएचएम कर्मचारियो का दैनिक वेतन मनरेगा के तहत मिलने वाली दैनिक मजदूरी से भी कम है जो कि वर्ष 2024-25 मे 363 रू प्रतिदिन है जबकि एक एनएचएम कर्मचारी को शुरूआत मे 5 वर्षो के लिए आज भी मात्र 7580 रू प्रतिमाह (लगभग 252 रू प्रतिदिन) मिलते है और विगत 10 वर्षो से भी ज्यादा समय से इसमे कोई बढोतरी नही हुई है।एनएचएम कर्मचारियों की भर्ती स्थानीय स्तर पर हरियाणा सरकार के रोजगार नियमानुसार हुई थी और इसमें हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी गई थी व एनएचएम कर्मचारी हरियाणा प्रदेश के आमजन की स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है जिसके कारण हरियाणा प्रदेश की मातृत्व मृत्यु दर व शिशू मृत्यु दर भी देश मे सबसे कम है। हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारी एनएचएम कर्मचारियो के साथ हुई बैठको के दौरान केन्द्र से मिलने वाले सहायता राशी की कमी व राज्य पर आर्थिक बोझ बढने का हवाला देकर एनएचएम कर्मचारियो की जायज मांगो को नकारते है और उनका पिछले 27 वर्षो से लगातार शोषण व दमन किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.