/ Oct 17, 2026

अनुराग ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…अवैध खनन को बताया जिम्मेदार

ऊना, राकेश ( TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित उद्योग क्षेत्र बाथडी का दौरा किया और प्रभावित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कई उद्योग इकाइयों के उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया , जहां बाढ़ के पानी से तबाही हुई थी । यही नहीं उन्होंने इकाइयों के बाहर खनन से बने खतरनाक रूप से गहरे खड्डों को भी देखा ।
अनप्लांड रूप से खड्डों में इंडस्ट्री के लिए अधिकारियों को बताया जिम्मेदार 
बताया जाता है कि इन्हीं खड्डों में पानी भर गया था और मिट्टी की लगाई रोक को तोड़कर तूफानी रफ्तार से तबाही मचाता हुआ निकला था । अनुराग ठाकुर ने इस दौरान पीड़ित उद्योगपतियों और प्रबंधकों से भी मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान तथा कारणों के बारे में जाना । उन्होंने प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र में सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से पीड़ित लोगों को दी जा रही मेडिकल सुविधा का भी निरीक्षण किया और लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा । पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बाढ़ से उद्योग जगत को करोड़ों की क्षति होने का दावा किया और इसके लिए अवैध खनन को जिम्मेदार बताया । उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा अवैध खनन पर रोक लगा पाने में सक्षम नहीं होने का भी आरोप लगाया । जबकि भारी बरसात की चेतावनी के बावजूद खड्डों नालों की स्तिथि पर नजर नहीं रख पाने के लिए हिमाचल सरकार के साथ साथ प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया । उन्होंने उद्योग जगत के लिए ऐसी विकट परिस्थितियों में सार्थक प्रयास किए जाने के लिए भी हिमाचल सरकार से आगे आने को कहा ।
उद्योग जगत से संबंधित विभागों के अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार
 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में बिना पूर्ण योजना के नालों खड्डों में उद्योगों को अनुमति दिए जाने के लिए उद्योग जगत से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्ण रूप से जिम्मेदार बताया । उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही । वहीं अनुराग ठाकुर ने उद्योग जगत से एकत्र किए गए पैसे के सही जगह खर्च किए जाने पर प्रश्न खड़े किए । उन्होंने खनन और उद्योग दोनों विभागों में योजनाबद्ध काम किए जाने की कमी होने का भी आरोप लगाया ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.