/ May 18, 2026

भाजपा क़ो कैथल में लगा सबसे बड़ा झटका, नई अनाज मंडी के प्रधान ने थामा सुरजेवाला का हाथ

कैथल 22 अगस्त—भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार क़ो आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब का भाजपा सरकार में दम घूंट रहा है और वो उत्पीड़ित है। भाजपा सरकार मंडियों को 2 उद्योगपतियों को बेचकर आढ़ती, व्यापारी, किसान व मजदूर साथियों पर कुठराघात करना चाहती है। आज कैथल में 4-4 मंथली सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेताओं के पास जाती है। 10 साल से भाजपा सरकार ने कैथल को विकास के मामले में हजारों साल पीछे धकेल दिया है।

 

 

 

सुरजेवाला ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब के हकों व इलाके की मजबूती के लिए सोहन ढुल व साथियों के साथ मिलकर भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे व जनता की लड़ाई को जीतेगे। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में कैथल में 40% कमीशन का खेल चल रहा है। 10 साल पहले सिटी एंव बैंक स्क्वेयर का काम अधूरा था आज वहां लोहे को जंग लग चुकी है लेकिन भाजपा उसे पूरा नहीं कर पाई। पूरे शहर में विकास कार्यों को ग्रहण लग चुका है। सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेता हर महीने 4-4 मंथली लेते हैं। सड़क पर खड़ी रेहड़ियों से हफ्ता वसूली की जा रही है। प्रॉपटी टैक्स, पीपीपी और फैमिली आई डी से जनता को बरगलाया जा रहा है, खामियाँ दूर करने को लेकर कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल चल रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अब निक्कमी व नाकारा भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है।

 

 

 

 

नई अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल व अन्य साथियों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाईन करते हुए कहा कि हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड, एससी व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.