/ Oct 16, 2026

कृषि मंत्री JP दलाल के बयान पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

अंबाला, 23 अगस्त : हरियाणा के कृषि मंत्री JP दलाल ने मंच से बयान दिया कि अगर हमारी सरकार न बनी तो फिर हमारी दिल्ली की सरकार बनने वाली सरकार को छ महीने में गिरा देगी ! उनके इस बयान पर कांग्रेस की नेत्री चित्रा सरवारा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को जनमत से कोई मतलब नहीं ! वहीं उन्होंने करनाल में मुख्य मंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोते हुए पोस्टर पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये जनता का बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है ! देश में लागतार हो रहे महिलाओं पर दुष्कर्म पर भी चित्रा सरवारा ने दुख जाहिर किया ! वहीं उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया इसके साथ ही अजय यादव द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अपने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भी कहा की वो एक वरिष्ठ नेता है अगर वो ऐसा सोचते है तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है !
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राज नेता एक दूसरे पर वार पलटवार करने लगे है ! जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आयेगी वैसे वैसे राज नेता मर्यादा से बाहर जाकर विपक्षियों पर वार करने से गुरेज नहीं करेंगे ! बीजेपी के नेता और हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री ने मंच से ऐसा बयान दे डाला JISSE विपक्षी पार्टियों को बैठे बैठाएं मुद्दा मिल गया ! JP दलाल ने कहा कि अगर हमारी सरकार नहीं बनती तो हमारी दिल्ली की सरकार उसको छ महीने में गिरा देगी ! उनके इस बयान पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पिछले 10 सालों में बीजेपी ने ये साबित कर दिया कि उन्हें जनमत से कोई मतलब नहीं है ! उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुत नहीं मिला उन राज्यों की सरकारों को इन्होंने सेंट्रल एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर तोड़ा है और ये कहना गलत नहीं होगा की इन्होंने सरकार को नहीं बल्कि जनमत को तोड़ा है ! उन्होंने कहा कि ये तो बीजेपी को बहुत पहले पता चल गया था कि बीजेपी जा रही है और लोगों को भी विश्वास हो गया है कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है ! उन्होंने बीजेपी में किसी को भी अहमियत नहीं देने का आरोप लगाया !
हरियाणा के करनाल में मुख्य मंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोते हुए के पोस्टर वायरल हो रहे हैं जिसपर कांग्रेसी नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि जनता को ये बात चूबी है जो नॉन स्टॉप हरियाणा की बात कर रहे है आज हर कोई ये कह रहा है कि हरियाणा में नॉन स्टॉप क्राइम हो रहा है ! उन्होंने कहा कि नॉन स्टॉप उत्पीड़न है महिलाओं का हरियाणा में नॉन स्टॉप बेरोजगारी हैं , नॉन स्टॉप महंगाई है और हर वर्ग के ऊपर नॉन स्टॉप डंडा और लाठी है ! उन्होंने कहा कि जनता ने नेताओं का हाल उन पोस्टरों में बयान किया है ! उन्होंने इसे जनता की आवाज बताया !
 देश में महिला दुष्कर्म के मामले लागतार बढ़ते जा रहे है इसका सारा आरोप कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने बीजेपी पर मढ दिया ! उन्होंने देश में हरियाणा को क्राइम में नंबर वन बताया ! उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज 46 केस महिला उत्पीडन के होते है जिसमे से छ केस रेप के होते है ! उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अब तक ममता की कोई उम्मीद नजर नहीं आई ! उन्होंने कहा कि कानून सक्त करने से कुछ नही होता जब तक आरोपी को कड़ी सजा न दिलाई जाए ! उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाए कि बीजेपी ने कभी भी जब अपराध आ गया तो बीजेपी ने हमेशा शक्ति पीड़ित पर दिखाई है न की आरोपी पर !
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा
विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा किया ! वहीं जब उनसे पूछा गया की पार्टी में गुटबाजी अकसर देखने को मिलती है तो उन्होंने कहा कि गुटबाजी तो जो चल रही है सरकार उसमे भी है जिसमे नेता भी दुखी है और कार्य करता भी दुखी है ! उन्होंने कहा की गुटबाजी का मुद्दा बीजेपी का ज्यादा है कांग्रेस का इतना नहीं है ! उन्होंने कहा कि सभी नेता एक साथ बैठे हुए थे !अजय यादव द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अपने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भी कहा की वो एक वरिष्ठ नेता है अगर वो ऐसा सोचते है तो इसमें कोई मनाही भी नहीं है और कोई बुराई भी नहीं है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.