/ Oct 16, 2026

बादल फटने की घटना के बाद राजबन में नहीं रहना चाहते अधिकतर परिवार

मंडी, धर्मवीर ( TSN)–  बादल फटने की घटना के बाद अब हमारा राजबन गांव शमशान बन चुका है। अब हम यहां रहना नहीं चाहते हैं, लेकिन जाएं तो जाएं कहां कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। यह दुख भरी दास्तां हैं बीती 31 जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद तबाह हुए मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव के वाशिंदों की। बादल फटने की घटना के बाद अब यह क्षेत्र डेंजर जोन में आ गया है। बादल फटने के बाद मची तबाही के बाद यहां तीन घर इसकी चपेट में आए थे, जिस कारण 9 लोगों की मौ*त हो गई थी, दो घायल हुए थे और एक अभी तक लापता है। गांव के लोगों ने तबाही का जो मंजर देखा उसके बाद यहां किसी की भी रहने की हिम्मत नहीं हो रही है। लोग मजबूरी और डर के साये में यहां रह रहे हैं।
साहब शमशान बन चुका है हमारा गांव, अब हम यहां नहीं रहना चाहते हैं
श्याम लाल, नरेश कुमार, जीत सिंह और साजू राम ने बताया कि गांव अब एक तरह से शमशान प्रतीत हो रहा है। प्राकृतिक आपदा ने जो कहर बरपाया उसके बाद यहां रहने में डर लग रहा है। इन्होंने सरकार से इन्हें सुरक्षित  स्थानों  पर जमीन दिलाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनकी जमीनें यहां से करीब 3 किमी आगे तेरंग गांव में भी हैं। लेकिन उस गांव तक सड़क सुविधा नहीं है जिस कारण वहां घर बना पाना संभव नहीं है। इन लोगों ने सरकार से तेरंग गांव तक जल्द से जल्द सड़क सुविधा पहुंचाने का गुहार लगाई है ताकि ये सभी वहां पर जाकर बीना किसी भय के अपना जीवन यापन कर सकें।
लोक निर्माण मंत्री ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का दिला रखा है भरोसा
वहीं, बीते दिनों लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस गांव का दौरा किया था और ग्रामीणों व प्रभावितों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों की सड़क की मांग और उन्हें जमीन दिलाने की बात पर हामी भरते हुए इस विषय को सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द उठाने का आश्वासन दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.