/ May 08, 2026

जयराम ठाकुर बोले जनता को दी सुविधाएं मुख्यमंत्री को लगती है सरकारी ख़ज़ाने की लूट

मंडी,  23 अगस्त – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के  उस बयान को  दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खज़ाना लूटने नहीं देंगे। उन्होंने सीएम के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कई सवाल उठाए.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  कहा कि मुख्यमंत्री   क्या हिम केयर से इलाज और सहारा जैसी योजना को वह लूट मानते हैं? क्या गांव देहात के गरीब परिवारों को फ्री पानी पिलाने को भी वह लूट मानते हैं। पूरे देश को बिजली पैदा कर देने वाले राज्य में गरीब परिवारों के घर में बिना बिल के दो लट्टू जलने को भी क्या लूट मानते हैं? माताओं बहनों को कहीं आने जाने के लिए किराए में छूट देना भी वे क्या लूट मानते हैं? क्या युवाओं को रोज़गार देना लूट है।  किसानों बागवानों को सब्सिडी देना भी लूट है ? उनकी बातों से लगता है कि शायद उन्हें  एक कल्याणकारी राज्य की परिभाषा ही मालूम नहीं है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सरकार का काम सिर्फ़ जनता पर एक तरफ़ा टैक्स थोपना है। जो पैसा टैक्स के रूप में जनता से सरकार एकत्रित करती है उसे जनता पर खर्चना क्या लूट है?
अगर ऐसा है तो वे प्रदेश को यह भी बताएँ कि आपकी सरकार में आपके इतने सलाहकारों की फ़ौज क्यों तैनात है। गैर संवैधानिक तरीक़े से सी.पी.एस. की नियुक्ति कर मंत्रियों के बराबर सुविधायें क्यों दे रखी है। मित्रों को एडजेस्ट करने के लिए कैबिनेट रैंक रेवड़ियों की तरह क्यों बांटे जा रहे हैं। मंत्रियों और सीपीएस के आगे पीछे अनाधिकृत पुलिस की गाड़ियों का क़ाफ़िला क्यों दौड़ा रहे हैं। क्यों मंत्रियो के लिए नए सचिवालय में कार्यालय पर लाखों रुपए अतिरिक्त ख़र्चा करवाया गया। इस सवालों का जबाब उन्हें देना ही होगा। आज जब कर्मचारी अपने हकों के लिए आवाज उठा रहे हैं तो एक आध मंत्री को आगे कर मुख्यमंत्री छुप गए हैं। जब कर्मचारी नेताओं ने फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए तो उनके मुंह में दही जम गया है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री का कर्मचारियों को हड़काना और उन्हें दबाब डालने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.