अफगानिस्तान के खिलाफ भी वर्ल्ड कप मैच नहीं खेल पाएगा टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, जानें वजह

दिल्ली (एकता): भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल के फैंस एक बार फिर से निराश होने वाले हैं। दरअसल Shubhman Gill ठीक नहीं हो पाए हैं। उन्हें चेन्‍नई के जाने-माने मल्‍टी-स्‍पेशलिटी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि उनका प्लेटलेट्स काउंट गिरा है। गौरतलब है कि वह पिछले हफ्ते डेंगू का शि+कार हो गए थे। तब से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से वर्ल्ड कप में अभियान की शुरुआत की। साफतौर पर इंडिया को ओपनिंग में शुभमन गिल की कमी का एहसास हुआ। 

 

सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच का भी वह हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वह शनिवार यानि 14 अक्तूबर को होने वाले मैच का हिस्सा बन पाएंगे। लेकिन टीम इंडिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल की परेशानी बढ़ेगी। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत की।फिलहाल उनका चेन्नई में ही इलाज चल रहा है। इससे टीम इंडिया और फैंस की चिंता बढ़ गई है। गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगे। शुभमन गिल फिलहाल टीम के साथ दिल्ली ट्रेवल नहीं कर सकते।

 

भारतीय टीम में बने रहेंगे शुभमन गिल

बता दें कि गिल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले से बाहर हो गए। फिलहाल इस बीमारी से उभरने में उन्हें कम से कम दो हफ्ते का समय लग जाएगा। ऐसे में अगले हफ्ते की शुरुआत में ही गिल प्रैक्टिस पर दोबारा लौट पाएंगे। हालांकि वह वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बने रहेंगे। खास बात यह है कि गिल इस साल वनडे में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.