दिल्ली (एकता): चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कई राज्यों में तो आचार संहिता लागू कर दी गई है। कई जगह पर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग-बैनर हटवाने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं।
चुनाव की तारीख
मिजोरम – 7 नवंबर
छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर
मध्यप्रदेश – 17 नवंबर
राजस्थान – 23 नवंबर
तेलंगाना – 30 नवंबर
