विपक्ष ने श*राब घोटाले के लगाए आरोप..न्यायिक जांच की उठाई मांग,सदन से किया वाकआउट

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल विधानसभा में वीरवार को एक्साइज पॉलिसी को लेकर सदन में जमकर विपक्ष ने हंगामा किया विपक्ष की ओर से रणधीर शर्मा और सुरेंद्र सॉरी द्वारा प्रदेश में एक्साइज पॉलिसी को लेकर सवाल खड़े किए गए। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से संतुष्ट जवाब न मिलने पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया और शराब घोटाले के  आरोप लगाए यही नहीं विपक्ष ने इसकी न्यायिक जांच की मांग भी उठाई । सदन में  दोनों तरफ से काफी देर तक नारेबाजी भी हुई। जिसके बाद विपक्ष ने  सदन से वॉक आउट कर बाहर आ गए।
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा का कहना ये 
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक्साइज पॉलिसी के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 2023 24 के लिए नई के तहत ठेकों की नीलामी की गई है ओर रिजर्व प्राइज से ज्यादा पर ठेकों की नीलामी हुई है। लेकिन  2024, 2025 के लिए जो रिजर्व प्राइज से कम बोली चली गई।  पांच जिलों में रिजर्व प्राइस से कम बोली गई पिछले साल की नीलामी से कम धनराशि पर नीलामी हुई।  तीन जिलों में रिजर्व प्राइस के बराबर हुई। पिछले साल के मुकाबले 100 करोड़ के करीब कमी हुई ।यह बहुत बड़ा घोटाला है । इसमें सरकार के संरक्षण में घोटाला हुआ है। यही नही  जिलों में यूनिट को बढ़ाकर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया ।इसमें बहुत बड़ा घोटाला होने की आशंका है जिसको देखते हुए सदन में आज इसको लेकर ऑपरेशन किया गया लेकिन सरकार की तरफ से सदन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि सच जनता के सामने आ सके।
भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी का कहना ये 
वही भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी इसको लेकर सदन में सवाल खड़े किए और कहा कि पहले  एमआरपी में शराब बेची जाती थी लेकिन इस बार एमएसपी के तहत शराब बेचने की छूट दी गई । ठेके में मनमर्जी से शराब बेची जा रही है खास कर कुल्लू मनाली में तीन सौ से ज्यादा तक के पैसे वसूले जा रहे है। सरकार ने लूटने कज पूरी छूट दे दी है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.