Shehnaaz Gill के फैंस के लिए बुरी खबर! इस वजह से अस्पताल में हुई भर्ती, जानें कारण

मुंबई (एकता): Bigg Boss फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से धमाल मचा रही है। वह अपनी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी जबरदस्त है। उनका ग्लैमरस लुक काफी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। हाल ही में ‘पंजाब की कटरीना’ कही जाने वाली शहनाज की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गया है और इस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई। इंफेक्शन की वजह से उन्हें भर्ती होना पड़ा। फिलहाल उनका सभी हाल-चाल पूछने आ रहे हैं।

बता दें कि शहनाज गिल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लाइव हुई थीं। जब उनके फैंस तो पता चला कि शहनाज गिल की तबीयत बिगड़ गई हैं तो सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई। जानकारी के मुताबिक शहनाज गिल एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं, जो टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2015 के पंजाबी म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब से की थी। उसने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया और काफी पहचान बनाई।


अभिनेत्री ने फैंस को सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट

शहनाज गिल की तबीयत इसलिए खराब हुई क्योंकि उसने कुछ गलत खा लिया था। जिसकी वजह से उनका पेट खराब हो गया। अचानक इंफेक्शन इतना बढ़ा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उनकी तबीयत में अब सुधार है। उसने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गिल अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने इस दौरान अपने फैंस के साथ काफी बातचीत की। शहनाज ने कहा , ‘मैं अब ठीक हूं, मुझे इंफेक्शन हो गया था, मैंने ना सैंडविच खा लिया था…मुझे फूड इंफेक्शन हुआ है।’ वहीं फैंस ने उनके ठीक होने की दुआ की।


अनिल कपूर सहित कई सितारों ने लाइव वीडियो पर पूछा हाल-चाल

बता दें कि शहनाज गिल जब इंस्टाग्राम पर लाइव हुई तो अभिनेता अनिल कपूर सहित कई सितारों ने कमेंट किया। उन्होंने शहनाज को लिखा- तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज। शहनाज की आने वाली फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा अहम किरदार निभाते नजर आए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.