हिसार (एकता): हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। जहां वह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी (IG) ऑडिटोरियम में पहुंचे। बता दें कि यहां उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनी।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस दौरान नैनीताल में हुए स्कूल बस हाद+से में मृत#कों को लेकर मौन रखकर शोक व्यक्त किया। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई। उनके साथ सांसद डीपी वत्स, हरियाणा के निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जनसंवाद के दौरान मनोहर लाल ने लोगों से सवाल किया कि क्या फैमिली आईडी से लोगों की बुढ़ापा पेंशन बन रही है। इस पर वहां मौजूद 21 लोगों ने हाथ खड़े कर कहा कि उनकी बुढ़ापा पेंशन नहीं बनी। परिवार पहचान पत्र सीएम का मेगा प्रोजेक्ट हे। उन्होंने ऐलान कर रखा है कि जिन लोगों की आयु 60 साल हो जाएगी उनके पात्र होने पर खुद की बुढ़ापा पेंशन बन जाएगी। इसके लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
