/ May 20, 2026

जिस ड्रोन की जयराम ठाकुर ने की बात, सदन में रहा हंगामा..वो शिमला जल प्रबंधन बोर्ड का निकला

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि एसपी शिमला और सरकार उनके घर पर ड्रोन के जरिए नजर रखवा रही है। अब ये ड्रोन किसका है इसका खुलासा हो गया है।
इन दिनों ड्रोन से घर-घर का सर्वे चल रहा 
प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को जिस ड्रोन को लेकर हंगामा हुआ,वह दरअसल पेयजल कंपनी का है. शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने की योजना के तहत इन दिनों ड्रोन से घर-घर का सर्वे चल रहा है. विधानसभा में यह मामला उठने के बाद शुक्रवार को कंपनी ने इस बारे में स्थिति भी स्पष्ट की है। खास बात यह है कि साल 2022 में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने ही शिमला के रिज मैदान पर इस योजना के पहले चरण की आधारशिला रखी थी।पेयजल कंपनी ने इसी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण यानी शिमला में पेयजल आपूर्ति देने से जुड़े 872 करोड़ के प्रोजेक्ट का जिम्मा स्वेज इंडिया कंपनी को दिया है। यही कंपनी हर वार्ड में ड्रोन से सर्वे कर रही है। बाकायदा जिला प्रशासन से 5 सितंबर तक इस बारे में मंजूरी ली है।
कंपनी का कहना है कि शहर में 24 घंटे पेयजल योजना लागू करने से पहले हर भवन की ड्रोन मैपिंग जरूरी है। ड्रोन से तस्वीर लेने के अलावा घर-घर जाकर हर उपभोक्ता का पेयजल खपत का रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है। शहर के कई वार्ड में यह सर्वे पूरा हो चुका है। जो वार्ड बचे हैं उनका सर्वेक्षण जल्द पूरा किया जाएगा। अक्तूबर तक इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.