/ Nov 10, 2026

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने कांगड़ा जिले में महज ढाई दिन के भीतर बेली ब्रिज तैयार कर सड़क संपर्क बहाल किया है। वहीं, पासू पंचायत में 90 फीट लंबा पुल बनाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है। बेली ब्रिज का निर्माण भी यातायात के दबाव और वाहनों के भार को ध्यान में रखकर निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाता है।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पुलों के बह जाने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से कट जाते हैं। ऐसे में कम समय में आवाजाही बहाल करने के लिए बेली ब्रिज कारगर साबित हो रहे हैं। कांगड़ा जिले में लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक मंडल ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। विभाग ने वर्ष 2023 की आपदा के दौरान अगंजर महादेव जौल और स्लेट गोदाम सड़क पर क्षतिग्रस्त हुए कलवर्ट के स्थान पर बेली ब्रिज स्थापित किया। इस पुल को तैयार करने में महज ढाई दिन का समय लगा और क्षेत्र में यातायात बहाल हो गया।बेली ब्रिज की खासियत यह है कि इन्हें जरूरत के अनुसार कम समय में स्थापित किया जा सकता है। इन पुलों की लोड कैपेसिटी यानी भार क्षमता भी सड़क पर यातायात की मात्रा और वाहनों के वजन के आधार पर निर्धारित होती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग का सिविल विंग आवश्यक लोड क्लास तय करता है,जबकि यांत्रिक मंडल उसी के अनुरूप पुल की श्रेणी और डिजाइन का चयन कर इसे स्थापित करता है। बेली ब्रिज की तकनीक मूल रूप से रक्षा सेवाओं से जुड़ी है। इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कंपोनेंट्स रक्षा मंत्रालय से अनुमोदित कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाते हैं। इनमें ब्रिज एंड रूफ कंपनी और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्रमुख हैं।
कांगड़ा जिले की पासू पंचायत में भी विभाग ने 90 फीट लंबा बेली ब्रिज स्थापित किया है।स्थानीय लोग लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।बरसात के दौरान खड्ड में पानी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों और विशेषकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।पुल के निर्माण से अब लोगों को इस समस्या से राहत मिली है। विभाग की ओर से भविष्य में भी दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना बनाई गई है। जयसिंहपुर मंडल में एक बेली ब्रिज प्रस्तावित है,जिसके लिए आवश्यक सामग्री विभाग के पास उपलब्ध है।इसके अलावा चंबा जिले के सलूणी मंडल में भी एक छोटा बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना है। इससे आपदा के समय प्रभावित क्षेत्रों में जल्द यातायात बहाल करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सालभर बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.