/ Jun 14, 2026

अब Passport बनवाना होगा बेहद आसान, यहां खुला पहला चलता-फिरता पासपोर्ट ऑफिस, महज 7 दिन में बनकर तैयार

चंडीगढ़ (एकता): आज के समय में Passport हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। क्योंकि यह एक Official Document होता है। जिससे हम किसी भी देश में घूमने-फिरने या फिर बिज़नेस के सिलसिले में आ-जा सकते हैं। यह एक तरह का पहचान पत्र होता है, इससे किसी को भी पता लग सकता है कि आप किस देश के नागरिक हैं। अगर आप में से किसी ने पार्सपोर्ट नहीं बनवाया है तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। अब पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान है। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मिनटों में आपका काम हो जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ में यह सुविधा शुरू की है। जो कि लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। बता दें कि यहां देश की पहली पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है। अब किसी को भी कार्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन चलता-फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। खास बात यह है कि इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंडीगढ़ में गुरुवार से शुरू किया गया। ये 4 वैन चंडीगढ़ के सेक्टर-34 कार्यालय पहुंच चुकी हैं। खुशी की बात यह है कि पहले दिन ही 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया है।


अंबाला में बनते हैं पासपोर्ट

अंबाला के लोग अपने शहर के ऑफिस के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं। अंबाला में वेटिंग लिस्ट कई महीने की है। इससे बचने के लिए यहां के निवासी चंडीगढ़ में वैन से जल्दी की डेट ले सकते हैं।

अधिकतम 7 दिन की वेटिंग

पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें अब फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महज 7 दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी। जो कि उनके लिए राहत की बात है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदक को passportindia.gov.in (पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन) वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। साइट ओपन होने के बाद आवेदन करने की कई प्रक्रियाओं में से वैन का चुनाव करना होगा। डिटेल भरते ही फिंगर प्रिंट व फोटो के लिए डेट निर्धारित हो जाएगी।

पहले दिन आए 80 आवेदन

बता दें कि वैन में रोजाना 80 रजिस्ट्रेशन होंगे। पहले दिन चार वैन में कुल 80 आवेदन रजिस्टर्ड हुए। दस्तावेजों की वेरीफिकेशन के लिए वैन में कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई। फिलहाल कुछ दिन वैन सेक्टर-34 पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ही रहेंगी। इसके बाद शेड्यूल बनाकर यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि में इनकी स्थापना की जाएगी। एक महीने में करीब 9000 लोग वैन से पासपोर्ट बनाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके घर पर पासपोर्ट आ जाएगा।

पासपोर्ट का क्या काम होता है?

पासपोर्ट के बिना आप विदेश नहीं जा सकते। इंडियन पासपोर्ट दुनिया में ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है। पासपोर्ट बनवाने के बाद आप बिना वीजा के लिए 59 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं।

पासपोर्ट के मतलब क्या होता है?

आपको बता दें कि पासपोर्ट एक पहचान पत्र के रूप में दस्तावेज होता है, जो कि विदेश यात्रा के दौरान विदेश में आपकी पहचान बताता है। पासपोर्ट को भारत सरकार की ओर से जारी किया जाता है, जिसमें आपके नाम के साथ-साथ आपकी राष्ट्रीयता, फोटो, माता-पिता का नाम, लिंग और जन्मतिथि के बारे में जानकारी होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.