ऑस्ट्रेलिया के इस Cricket खिलाड़ी के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया (एकता): ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। बता दें कि दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। उनकी पत्नी विनी रमन ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने बेटे की आधी तस्वीर पोस्ट की है, हालांकि इसमें चेहरा नहीं दिखाया गया। इसमें बस विनी और मैक्सवेल का हाथ नजर आ रहा है।

 

मैक्सवेल-विनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस व विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस खुशी का हिस्सा बनी है। उसने मैक्सवेल की पोस्ट पर दोनों को बधाई दी। अनुष्का ने कमेंट में लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ खास बात यह है कि विनी और मैक्सवेल ने बच्चे का नामकरण भी कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम लोगान मवेरिक मैक्सवेल रखा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने भी बधाई दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट को बहुत ही कम समय में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vini Maxwell (@vini.raman)

जानिए कौन हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके काफी फैंस हैं। बता दें कि अब तक वह 128 वनडे मैचों में 3490 रन बना चुके बैं। वे 98 टी20 मैचों में 2159 रन बना चुके हैं। इसके साथ-साथ 39 विकेट लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का टी20 रिकार्ड शानदार रहे है। मैक्सवेल ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी दम दिखाया। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 मुकाबले में 3 बार शतक का आंकड़ा पार किया है।


जानिए कब हुई क्रिकेटर की शादी

18 मार्च 2022 को ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन के साथ शादी की। दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। 15 सितंबर 2023 को उनके घर बेटे ने जन्म लिया।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल,नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.