बीजेपी प्रत्याशी असीम गोयल ने भरा नामांकन पत्र.. सीएम नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

अंबाला, 9 अगस्त : अंबाला शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी असीम गोयल ने आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूरा अंबाला असीम गोयल को आशीर्वाद देने के लिए उनके समर्थन में उमड़ पड़ा। हजारों की तादाद में इक्कठा हुए लोगों ने अपने चहेते नेता असीम गोयल का नामांकन दाखिल करवाने के लिए मानव चौक पार्किंग से लेकर कचहरी चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान शहरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री व असीम गोयल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान असीम गोयल ने भी कांग्रेस पर खूब तंज कसे।
 हरियाणा के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां कांग्रेस पार्टी अभी तक टिकट बंटवारे के फेर में उलझी हुई है वहीं आज से भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नामांकन दाखिल करने भी शुरू कर दिए हैं। बता दें कि आज अंबाला शहर से मौजूदा विधायक एवं भाजपा के प्रत्याशी असीम गोयल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। असीम गोयल का नामांकन दाखिल करवाने के लिए खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री अंबाला शहर पहुंचे। जहां असीम गोयल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। अंबाला शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का असीम गोयल ने पगड़ी पहनाकर,पार्षदों ने तलवार भेंट कर व भाजपा के अन्य नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारी तादाद में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने एक के बाद एक कर पूर्व की हुड्डा सरकार पर कई तंज कसे। जिसके बाद मुख्यमंत्री व हजारों की तादाद में उमड़ा जनसमूह असीम गोयल का नामांकन दाखिल करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां असीम गोयल ने सीएम की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
मुख्यमंत्री ने किया जीत का दावा 
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के विकास को नई गति देने का जो काम असीम गोयल ने किया है उसे और रफ्तार देने के लिए आज असीम गोयल ने नामांकन दाखिल किया है। सीएम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अंबाला की जनता आगामी 5 अक्तूबर को असीम गोयल को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा ये 
वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि वे अंबाला की जनता के आभारी है जिन्होंने इतना प्यार और समर्थन उन्हे दिया।8 अक्टूबर को एक बार प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा।इस बार भी विकास के मुद्दे को लेकर वे जनता के बीच जायेंगे और अंबाला में विकास की झड़ी लगेगी वही अभी तक अंबाला में कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया इसे लेकर असीम बोले की कांग्रेस दबाव में है और अनेक 70 प्रत्याशी है जो सभी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार है अभी भी कांग्रेस ने कल 9 प्रतियाशियो की लिस्ट घोषित की और अभी भी कई प्रतियाशी घोषित करने बाकी है इससे साफ दिखता है कांग्रेस हार रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.