/ Oct 14, 2026

सदन में गूंजा हिमकेयर योजना का मुद्दा..विधायक बोले स्वास्थ्य मंत्री और सीएम के उत्तर में विरोधाभास

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- विधानसभा सत्र के दसवें दिन आज प्रश्नकाल में हिमकेयर योजना का मुद्दा गुंजा।दोपहर बाद शुरू हुए सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक सुधीर शर्मा,राकेश जम्वाल,इंदर सिंह गांधी,त्रिलोक जम्वाल व रणधीर शर्मा द्वारा मुद्दा उठाया गया।विधायकों ने प्रश्न के माध्यम से सरकार से जानकारी मांगी  कि निजी अस्पतालों के अंदर हिमकेयर योजना के अंतर्गत कितना भुगतान किया गया. साथ ही निजी अस्पतालों में अगर अनियमिताएं पाई गई है तो सरकार ने उनके विरुद्ध क्या कदम उठाए हैं।इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सहित मुख्यमंत्री ने जवाब दिए।वहीं विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के उत्तर में विरोधाभास है।
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हाल ही में सरकार ने निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद की है। यह आनन फानन में लिया गया निर्णय है. उन्होंने कहा कि आज स्वास्थय मंत्री जी ने जो उत्तर दिया है और कहा कि इस योजना में कोई अनियमिताएं नहीं है।इस योजना को बंद कर दिया जाना चाहिए क्योंकि हमारे अस्पतालों में इलाज बेहतर है।वही मुख्यमंत्री ने जो उत्तर दिया कि अभी  स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नही हुआ है।सारे अस्पताल रेफरल अस्पताल बने हुए थे इसी वजह से इसे बन्द किया गया है।इन निजी अस्पतालों की देनदारियां बहुत अधिक थी साथ ही इलाज के नाम पर बड़े बड़े पैकेज  बनाये गए थे।उसमे अनियमिताएं पाई गई।इसके लिए सब कमेटी का निर्माण किया गया है।
निजी अस्पतालों की इंपेनलमेंट रद्द की जाए 
मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि अगर सब कमेटी का निर्माण किया गया है तो रिपोर्ट आने तक इन अस्पतालों की इंपेनलमेंट रद्द कर देनी चाहिए।एक तरफ कहा जा रहा स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक है दूसरी तरफ कहा जा रहा सुविधाएं बेहतर नही है।इन  दोनों उत्तर में विरोधाभास है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की सुविधाए ठीक नही  इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जो सब कमेटी बनाई गयी है उसे निजी अस्पतालों की इंपेनलमेंट रद्द कर देनी चाहिए जब तक कमेटी इस पर रिपोर्ट नही दे देती।जनता से भी इस मूददे पर सुझाव लेनी चाहिए किस तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.