आज़ाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा बोली.. मेरा मुख्य मुकाबला भाजपा के साथ

अम्बाला,18 सितम्बर :-अम्बाला छावनी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही चित्रा सरवारा ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जैसे ही चित्रा सरवारा हवन के बाद मंच की तरफ बड़ी भारी संख्या में एकत्रित उनके समर्थकों ने उनके चुनाव निशान सीटी बजाते हुए चित्रा सरवारा जिंदाबाद,चित्रा तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के साथ है। आगे चल कर हमे लगता है वो भी नहीं रहेगा।चित्रा सरवारा ने कहा कि जब से हम निर्दलीय हुए हैं, तब से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अम्बाला छावनी के लिए एक सांझ बनती जा रही है। इस सांझ का मैं स्वागत भी करती हूं और अम्बाला के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपनी पूरी मेहनत और विवेक लगा दूंगी। चित्रा ने कहा कि अम्बाला में 3 हजार करोड़ खर्च होने के बावजूद भी ड्रेनेज,सीवरेज, गरबाजे नहीं है। इंडस्ट्री सफर कर रही है। कोई नया प्रोजेक्ट, कोई नया रेसिडेंशियल एरिया, कोई नया इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला में नहीं लाया गया। अम्बाला ने अपने पिछले 15 साल खोए हैं इन्हें हम अपने 5 सालों में कवर करेंगे इन्हीं मुद्दों के साथ हम जनता के बीच जायेंगे।
होम मिनिस्ट्री रही नही अब  चीफ मिनिस्ट्री की बात कर रहे अनिल विज 
पिछले विधानसभा चुनाव में भी चित्रा सरवारा का मुख्य मुकाबला  अम्बाला से ही रहा था। वहीं अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने पर चित्रा सरवारा ने कहा कि जब किसी नेता को सत्ता लुभावने वायदे लोगों के आगे डालने पड़ जाएं तो ये साफ है उन्हें दिख रहा है कि हार होने वाली है। अपने समर्थकों को किस बात से डराएंगे। होम मिनिस्ट्री तो रही नही थी इस बार तो सीधा चीफ मिनिस्ट्री की बात कर रहे है ताकि लोग उनके साथ टीके रहे। लेकिन जनता उनके बहकावे में अब आने वाली नही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.