/ Jun 13, 2026

मध्यप्रदेश के सीएम ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के लिए किया प्रचार…भाजपा कि गिनवाई उपलब्धियां

भिवानी, 26 सितंबर : भिवानी जिला के नंदगांव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव पहुंचे.इस दौरान उन्होंने हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार के  पिछले 10 सालों में किए गए कामों को गिनवाया.वहीं विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा.
मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में रिकॉर्ड विकास काम करवाए है। आज हरियाणा प्रदेश में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में जहां भारत की सीमा पर सैनिकों के सर काटे जाते थे आज भाजपा सरकार में पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है। जो देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, जो अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहते है। जबकि भारत देश वसुदेव कटुंकब के संदेश के साथ सबको साथ लेकर चलता है। आज अमेरिका, रशिया व यूक्रेन जैसे देश प्रधानमंत्री मोदी को नमस्कार करते है।
कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी को लेकर मोहनलाल यादव ने कहा कि माक्र्सवादी पार्टी रोजगार को खत्म करने की दिशा में धरने-प्रदर्शन करती है। देश का वास्तविक विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के दस शहरों का आधुनिकीकरण कर वहां पर 50 हजार युवाओं के नौकरी के लिए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दो लाख सरकारी नौकरियों में भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर जिला में विश्वकर्मा महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी तथा प्रदेश के सात जिले जिनमें मैडिकल कॉलेज नहीं है, वहां मैडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.