जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने अंबाला जगाधरी हाईवे को किया जाम

अंबाला, 28 सितम्बर : अंबाला कैंट का आजाद नगर , कमल नगर , अर्जुन नगर , विकास पूरी ,सोनिया कॉलोनी और भी कई कॉलोनियां पिछले कईं महीनो से पानी का अड्डा बनी हुई है ! पानी निकासी न होने के हालत अब यहां के लोगों का घर से बाहर निकलना मुस्किल हो गया है ! गलियां इन कॉलोनियों को जैसे नदियां बन गई हो ! अब तो हालत ये हैं कि कईं लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है ! लोगों का घर से निकलना मुस्किल हो गया है ! यहां के लोग बहुत बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है और अपनी समस्या बता चुके है लेकिन प्रशासन की तरफ से इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया ! आज आखिरकार लोगों का सब्र का बांध टूट ही गया और उन्होंने मजबूरन अंबाला जगाधरी हाईवे को जाम करने का फैसला ले लिया और भारी संख्या में कॉलोनी निवासी भारी संख्या में महिलाओं ने रोड को जाम कर दिया और महिलाए सड़क पर बैठ गई !
लोग बोले प्रशासन समस्या सुनने को तैयार नहीं..पुलिस पर भी लगाए आरोप 
 वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझने में लगी लेकिन लोग और महिलाएं कुछ सुनने को राजी नहीं थी ! इस बीच अंबाला कैंट महेश नगर SHO अजैब सिंह ने महिलाओं और लोगों के साथ बल प्रयोग करने की कोशिश की तो स्थानीय लोग और महिलाए और भी भड़क गई लोगों  ने पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया ! स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले एक महीने से हम जल भराव से परेशान है लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है ! हम कितने दिन से प्रशासन को गुहार लगा रहे है कि पानी निकासी का कोई प्रबंध किया जाए लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है ! महिलाओं का कहना है कि इतने दिन से हम शांति से ही बैठे थे लेकिन बस प्रशासन अधिकारी ये ही आश्वाशन देते रहते थे कि हम आ रहे है ! महिलाओं का कहना है की घरों में दो दो फीट पानी है और बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है ! उन्होंने कहा कि अब मजबूरन हमे रोड पर आना पड़ा ! नगर परिषद के अधिकारियों के आश्वाशन के बाद हालांकि रोड टू खोल दिया गया लेकिन अगर प्रशासन ने अब भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया तो फिर एक बार फिर से स्थानीय लोग रोड पर आ सकते है ! महिलाओं ने महेश नगर थाना प्रभारी पर गाली निकालने और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का भी आरोप लगाया !
नगर परिषद  सचिव ने किया निरिक्षण 
वहीं जाम का पता चलते ही नगर परिषद के सचिव अपने अधिकारियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गलियों और नालियों का मुआयना किया ! उन्होंने कहा कि यहां की जो भी कॉलोनियों की पानी की समस्या को देखते हुए जो अल्टरनेट मौके पर जो भी पानी निकासी के लिए पंप का अरेंजमेंट करवाया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि ताकि इन लोगों की जो भीं पानी की समस्या है उसका समाधान किया जाए और आचार संहिता खत्म होने के बाद जो भी टेंडर प्रक्रिया है उसको जल्दी पूरा कराया दिया जाएगा !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.