/ Jul 07, 2026

1997 के बाद हो रही एनटीटी की भर्ती..आयु सीमा की शर्त हटाकर की जाए भर्ती

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित पड़ी एनटीटी के पद भरने का निर्णय  प्रदेश की सुक्खू ने लिया है। यह भर्ती आउटसोर्स प्रक्रिया के तरह की जानी है, वहीं इसके लिए वे उम्मीदवार  प्राप्त नहीं होंगे जिनकी आयु 45 से ऊपर हो गई है। इसके अलावा और भी शर्तें इस भर्ती के लिए रखी गई हैं। लगाई गई शार्तों का इस भर्ती के निर्णय के बाद से ही नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
प्रदर्शन रैली के माध्यम से नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने उठाई मांग
 शनिवार को मंडी शहर में नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने इस भर्ती का विरोध करने के साथ सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगे भी रखी। इस विरोध के दौरान नर्सरी प्रशिक्षित अघ्यापिक संघ ने मंडी शहर में रैली निकाली और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया। अध्यापिका संघ का कहना है कि इस भर्ती को आउटसोर्स न कर नियमित आधार पर किया जाए। साथ ही आयु सीमा की शर्तो को भी हटाया जाए। इस मौके पर नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ की प्रदेशाघ्यक्ष वंदना गौतम ने कहा कि 1997 के बाद एनटीटी की भर्ती हो रही है। एक ओर जहां भर्ती होने उन्हें खुशी है, वहीं दूसरी ओर इस बात का दुख भी है कि प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत सी शर्तें इस भर्ती के लिए रखी जा रही हैं। उन्होने प्रदेश सरकार से गुहार लगाते इस भर्ती के लिए एक साल के डिप्लोमा धारकों को मान्यता देने, आयु सीमा हटाने व रेगुलर आधार पर भर्ती करने की मांग उठाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.