/ Jun 28, 2026

नवरात्र पर श्रद्धालुओं को अनोखा तोहफा, मां वैष्णो देवी में राष्ट्रपति आज करेंगी स्काईवॉक का उद्घाटन

जम्मू (एकता): नवरात्र शुरू होते ही मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालुओं को अनोखा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचीं। जहां वह श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को माता वैष्णो देवी भवन में राष्ट्रपति स्काईवॉक, स्वर्ण प्रवेश द्वार और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह माता रानी के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति वीरवार दोपहर जम्मू से पंछी हेलीपैड पर उतरेंगी। राष्ट्रपति के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी माैजूद रहेंगे। वह हेलीपैड से ही विशेष बैटरी कार में मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना होंगी। कुछ देर भवन में विश्राम कर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाएगी। बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू भवन पर रोप-वे केबल कार में सवार होकर भैरों घाटी पहुंचेंगी।


नवरात्र पर श्रद्धालुओं को मिलेगा खास तोहफा 

माता वैष्णो देवी भवन के प्रवेश द्वार पर बने स्काईवॉक का नवदुर्गा पथ शारदीय नवरात्र पर भक्तों का स्वागत करेगा। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा कीं। स्काईवॉक का विस्तार करने का फैसला काफी सोच समझकर ही लिया गया है।  श्रद्धालुओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया। स्काईवॉक जमीन से 20 फीट ऊपर होगा और श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता प्रदान करेगा।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कटड़ा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जगह-जगह नाके लगाए गए। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.