शक्तिपीठ नैना देवी में शारदीय नवरात्रि सुबह की आरती के साथ हुई धूमधाम से शुरू

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर ( TSN)- नवरात्रि के अवसर पर शक्तिपीठ  श्री नैना देवी के दरबार में सुबह से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है.माता नाना देवी की विधिविधान से पूजा की गई. नवरात्री के लिए मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया है. इसके अलावा मन्दिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था भी की गई है.
बता दें कि शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं.यह अगले 10 दिन तक सिलसिला चलता रहेगा.हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों से और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
यहां गिरे थे   माता सती के नेत्र
कहा जाता है कि जब दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उसमें माता सती और भगवान शिव शंकर जी को यज्ञ में नहीं बुलया.माता सती  हठ करके अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में चली गई, लेकिन वहां पर भगवान भोले शंकर जी  का अपमान देखकर  क्रोधित होकर यज्ञशाला में  माता कूद गई और माता सती के अर्धजले शरीर को भगवान शंकर ने अपने त्रिशूल पर उठाकर ब्रह्मांड का भ्रमण
 शुरू किया,फिर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र के द्वारा माता सती के अंगों को काट डाला और जहां-जहां भी माता सती के अंग गिरे  वहां वहां पर शक्तिपीठों की स्थापना हुई है.माता श्री नैनादेवी जी के दरबार में माता सती के नेत्र गिरे इसलिए इस शक्तिपीठ का नाम श्री नैना देवी पड़ा
ये भी है मान्यता
एक   अन्य मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि माता श्री नैना देवी  महिषासुर राक्षस का वध किया है और देवताओं ने उसमें खुश होकर जय नयने उद्घोष किया,जिससे इस  शक्ति पीठ का  नाम श्री नैना देवी पड़ा और जो भी श्रद्धालु माता के दरबार में आते हैं माता रानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.