बरसों की परंपरा आज भी कायम..पहले नवरात्रे पर कालीस्थान मंदिर में स्थापित की गई खड़ग

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- रियासत काल से चली आ रही प्रथा को कायम रखते हुए आज ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शाही परिवार के सदस्यों ने परंपरा अनुसार पूजा अर्चना के साथ शाही खड़ग की स्थापना की। इस दौरान शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह विशेष तौर पर पूजा में शामिल हुए।
नवमी के दिन नारियल की बलि देकर शाही महल लौटेगी खड़ग
मीडिया से बात करते हुए शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व में रहे विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बरसों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए आज विधि विधान के साथ कालीस्थान मंदिर में खड़ग  स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि इसको खंडा स्थापना भी कहा जाता है,यह खंडा शाही परिवार की दो धारी तलवार है। उन्होंने बताया की परंपरा के अनुसार सबसे पहले शाही महल में परिवार के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की.जिसके बाद जगन्नाथ मंदिर और अंत में काली स्थान मंदिर में इसकी स्थापना की गई है।उन्होंने बताया कि शरद नवरात्रि के पहले दिन यहां खड़ग  स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक इसकी पूजा अर्चना की जाएगी।उन्होंने बताया कि नवमी के दिन पहले तो इस तलवार से पशु बलि दी जाती थी परंतु वर्तमान समय में नारियल की बलि देकर तलवार वापस शाही महल लौटेगी। इस मौके पर उन्होंने शरद नवरात्रि की सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.