हिमाचल की कांग्रेस सरकार को लेकर PM मोदी के बयान गलत जानकारी पर आधारित-नरेश चौहान

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. पूरे प्रचार के दौरान हिमाचल सरकार की गारंटीयों को लेकर खूब चर्चा हुई. भाजपा की शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम चेहरों ने हिमाचल सरकार के बहाने कांग्रेस को निशाने पर रखा. अब इसको लेकर प्रदेश में भी सियासी तपिश बढ़ गई है.
प्रदेश सरकार ने 10 में से 5 चुनावी गारंटी की पूरी :
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश में 10 में से पांच गारंटीयां पूरी करने का दावा किया है. साथ ही विपक्ष के नेताओं को चश्मा बदलने की सलाह दी है. इसके अलावा नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल कांग्रेस की गारंटी को लेकर दिए गए बयान को गलत जानकारी पर आधारित बताया है. इसके अलावा आपदा के लिए केंद्र से मदद को लेकर भी नरेश चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधा है.
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री ने हिमाचल को लेकर जिस तरह के बयान दिए, वह  दुर्भाग्ययपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने गलत जानकारी के आधार पर बयान दिए हैं उनके साथ गलत जानकारी साझा की गई. हिमाचल सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में अपनी पांच गारंटी पुरी की है. हिमाचल सरकार ने प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों को OPS दी, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का काम शुरू हुआ. महिलाओं को सम्मान निधि  देने जैसे वायदे पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर बड़ा आर्थिक बोझ छोड़ कर गई. मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया और सरकार प्रदेश की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को चश्मा बदलने की जरूरत है.
केंद्र से नहीं मिली अतिरिक्त आर्थिक मदद 
वहीं केंद्र से प्रदेश को मदद दिए जाने को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र से जो मदद प्रदेश सरकार को मिली है वह रूटिंग का पैसा है. कोई अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदेश को अभी तक नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को जानकारी नहीं है, उनको अपनी जानकारी दुरुस्त करने की आवश्यकता है. नरेश चौहान ने कहा कि अभी तक पिछले वर्ष प्रदेश को हुए भारी नुकसान के एवज में भी कोई आर्थिक मदद प्राप्त नहीं हुई है. प्रदेश में आई आपदा को लेकर जो 9 हज़ार करोड़ का क्लेम जो प्रदेश सरकार का बनता है वह भी केंद्र से नहीं मिला है. नरेश चौहान ने विपक्ष के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की सहायता के लिए केंद्र में आवाज उठानी चाहिए थी. मगर दुर्भाग्य है कि केंद्र से मदद को लेकर भी प्रदेश में राजनीति की जा रही है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.