कांगड़ा, राहुल चावला ( TSN)- देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है.नवरात्रों के चलते जिला कांगड़ा के तीनों प्रमुख शक्तिपीठों बृजेश्वरी माता मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है.इस दौरान भक्त विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्रि के प्रथम दिन आज माता शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की गई है. बता दें कि बृजेश्वरी माता मंदिर में 11 पंडित 9 दिनों तक विशेष पूजा पाठ करेंगे, कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालु सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे. वहीं बृजेश्वरी माता मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे. नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी के साथ-साथ ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.
वहीं ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में माता के दर्शन करने पहुंचे. श्रद्धालुओं का कहना है की आज पहला नवरात्र है. उसी उपलक्ष पर यहां पहुंचकर माता के दर्शन करने पहुंचे है. कुछ श्रद्धालु माता रानी समक्ष मन्नत मांगने और और कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद माता के दर्शन करने पहुंचे है।
