/ Jun 27, 2026

हिसार में मतदान करने के लिए पहुंची कुमारी शैलजा.. बोली, बहुमत के साथ बनने जा रही कांग्रेस सरकार

हिसार ,5 अक्तूबर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के दस साल के राज से परेशान हरियाणा की जनता ने हरियाणा की किस्मत  पहले ही लिख दी है, कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। मतदाता ने साफ कर दिया है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। भाजपा के लिए जनता ने सारे दरवाजे बंद कर दिए है, आज भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।वे शनिवार को हिसार में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी.
सीएम पद पर दावेेदारी को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं
कुमारी शैलजा ने कहा कि सीएम पद पर दावेेदारी को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं है, सबको पता है कि कांग्रेस में सीएम का फैसला हाईकमान ही करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर जीत के लिए ही लड़ रहे है, इसमें कोई दो राय नहीं. हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। जब उनसे पूछा कि भाजपा नेताओंं ने आपको भाजपा में लाने के लिए जोर लगाया पर सफल नहीं हुए तो उन्होंने कहा कि शैलजा कांग्रेस की सच्ची सिपाही है कांग्रेस में ही रहेगी. भाजपा कमजोर हो चुकी है.भाजपा के पास कोई मुद्दा तो है नहीं, इधर उधर की बात कर रही है। कांग्रेस कितनी सीटें जीतने जा रही है के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो 90 सीटों पर ही जीत के लिए लड़ रही है,पर इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा के 10 साल के राज से जनता परेशान
कुमारी सैलजा कहा कि भाजपा के दस साल के राज से जनता परेशान है, जनता भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है, जनता के पास कांग्रेस विकल्प है। हरियाणा की जनता ने हरियाणा की किस्मत पहले ही लिख दी है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा करती है, उन्होंने कहा कि आज भाजपा एक झूठ को छिपाने के लिए झूठ पर झूठ पर बोले जा रही है पर जनता अब उसके बहकावे में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सात गारंटियां अपने आप में एक शपथ पत्र है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.